खंडवा के प्राचीन दादाजी धूनी वाले मंदिर में मंगला आरती का आयोजन आज सोमवार सुबह 7:00 बजे किया गया। दादाजी धूनी वाले मंदिर ट्रस्ट की तरफ से की गई इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दादाजी की आरती के बाद धूनी माई की भी आरती की गई। इसके बाद दर्शन के लिए पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।