खंडवा की महादेवी नगर में लगातार दूसरे दिन सुंदरकांड का भव्य आयोजन खंडवा कलेक्ट्रेट हनुमान मंदिर भजन मंडली द्वारा आयोजित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर यह सुंदरकांड का आयोजन लगातार घर-घर में आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में रविवार शाम 7:00 बजे यह आयोजन महादेवी नगर में आयोजित किया गया।