ग्यारसपुर: ओवररेट शराब बिक्री पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज
ग्यारसपुर में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है, जिससे शराब उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि दुकानों पर खुलेआम ओवररेट वसूली की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर मौन बना हुआ है। लगातार बढ़ रही इस मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर 12 बजे वीडियो वायरल हुआ ।