पुपरी: नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गाय बांधने गई नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गाय बांधने गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता के आवेदन पर बुधवार को 3 बजे दिन में नानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे आदित्य कुमार उर्फ रणवीर कुमार सहित चार लोगों को नामजद बनाया गया है।