ऊंचाहार: गंगेहरा गुलालगंज पुल के पास दबंगों ने पोते और दादी को पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली के हटवा गाँव के राज ने बताया कि बुधवार की दोपहर, वो अपनी दादी बिटाना को बाइक से लेकर बुआ के घर जा रहा था, तभी गंगेहरा गुलालगंज पुल के पास आरोप है कि, चार लोगों ने उसे रोककर बेल्ट व लोहे की रॉड से उसे पीटना शुरू कर दिया और बीचबचाव करने पर दबंगों ने दादी को भी मारा पीटा और ईट उसके मोबाइल फोन को भी तोड़ डाला।तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।