सहसवान: उस्मानपुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी दहगवाँ मंडल की बैठक का आयोजन हुआ
भारतीय जनता पार्टी मंडल दहगवां की आत्मनिर्भर मंडल बैठक उस्मानपुर गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष परमवीर शाक्य जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l बैठक में मंडल प्रभारी जिला मंत्री श्री अजय तोमर जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं मंडल की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर पूर्व के कार्यों की समीक्षा की l