देहरादून: कैबिनेट मंत्री एंव मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी नगर पालिका सभागार में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लोक निर्माण विभाग समेत तमाम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गणेश जोशी ने मसूरी में पानी की समस्या के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है।