पानीपत: जिला पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, लाल बत्ती चौक के पास लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें।