रावटी: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मां आशापुरा रेस्टोरेंट और अन्य स्थानों से नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे
Rawti, Ratlam | Oct 23, 2024 रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा बुधवार को 1:00 के आसपास रावटी में खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए।