रावटी: रावटी के सदर बाजार में ज्वेलरी शॉप में चोरी, दो दुकानों के ताले तोड़े, वारदात सीसीटीवी में कैद
Rawti, Ratlam | Oct 14, 2024 रतलाम जिला मुख्यालय के रावटी क्षेत्र में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने तड़के सदर बाजार स्थित दो सराफा दुकानों में अंट लगाकर ताले तोड़ दिए। बदमाशों ने यहां से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। हालांकि सोमवार तड़के करीब 4 बजकर 30 मिनिट पर पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।