रावटी: रावटी में चौकीदार के अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Rawti, Ratlam | Sep 24, 2024 रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में पीएचई सम्पवेल के चौकीदार की हत्या के मामले को पुलिस ने चौबीस घण्टों के भीतर सुलझा लिया है। मृतक बाला भाभर की हत्या उसी के साथी चौकीदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।