रावटी: खोडी डोडियार के पास मुंबई-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, आदिवासियों ने किया चक्का जाम; मौके पर MLA मौजूद
Rawti, Ratlam | Oct 21, 2024 रतलाम, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे एलटेन पर बीती शाम एक युवक की वाहन की टक्कर से मौत होने से आक्रोशित आदिवासी ग्रामीणों ने एटलेन पर चक्काजाम कर दिया है। दोपहर से शुरु हुआ चक्काजाम शाम तक जारी रहा। एटलेन के दोनो ओर लम्बी कतारें लग गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी,चक्काजाम जारी रहेगा।