रावटी: गांव मोहरी पाड़ा और कुंवरपाड़ा के बीच मिला एक युवक का शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
Rawti, Ratlam | Oct 15, 2024 रावटी खेत के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका रावटी गांव मोहरीपाड़ा और कुंवरपाड़ा के बीच दोपहर 3:00 के आसपास राधू भाभर के खेत पास एक युवक का शव मिला है। टीआई जयप्रकाश चौहान ने बताया कि आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि यह थांदला का रहने वाला है और तंबोलिया क्षेत्र में रहता था। उसने ऊपर शर्ट और नीचे महज अंडरवियर पहन रखा है।