नामकुम: नामकुम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Sep 27, 2025 नामकुम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि नामकुम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म एक पर बैग के साथ एक व्यक्ति को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 30 अवैध शराब की बोतल बरामद की गई।