नामकुम: डोरंडा जैप 1 के शौर्य सभागार में विद्युत चालित कुम्हार चाक और इलेक्ट्रीशियन टूल किट वितरण कार्यक्रम
Namkum, Ranchi | Sep 26, 2025 डोरंडा जैप 1 के शौर्य सभागार में विद्युत चालित कुम्हार चाक तथा इलेक्ट्रीशियन टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुक्रबार साम 4 बजे किया गया। यह कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।