नामकुम: रांची स्थित आईएचएम में नेशनल ट्राइबल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
Namkum, Ranchi | Sep 26, 2025 रांची स्थित आईएचएम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नेशनल ट्राइबल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. भूपेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय पर्यटन भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को संरक्षित करने का एक मजबूत माध्यम है।