नामकुम: रांची के होटवार जेल में औचक छापेमारी, कैदी वार्ड सहित कई स्थानों पर हुई जांच
Namkum, Ranchi | Sep 26, 2025 रांची के होटवार जेल में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे औचक छापेमारी की गई। इस दौरान कैदी वार्ड सहित कई जगहों पर जांच की गई। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के पुरुष व महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। लगभग तीन घंटे तक चली इस छापेमारी में पुलिस को जेल के भीतर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।