नामकुम: नामकुम के सभागार में झारखंड को मलेरिया मुक्त करने के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
Namkum, Ranchi | Sep 25, 2025 नामकुम स्थित सभागार में गुरुवार शाम करीब चार बजे झारखंड को मलेरिया से मुक्त करने के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा बताया कि सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देशन में झारखंड वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लिए संकल्पबद्ध है।