शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब नवजीवन हॉस्पिटल के सामने स्थित एक नाले में एक अज्ञात युवक पड़ा हुआ मिला। युवक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।