बैहर: एक ही गाड़ी नंबर के दो मालिक आयुष भाटिया के साथ धोखाधड़ी, बैहर थाने में शिकायत दर्ज
बालाघाट जिले के बैहर में एक ही वाहन नंबर पर दो अलग-अलग मालिक होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित आयुष भाटिया ने आरोप लगाया है कि वाहन खरीद-फरोख्त के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई और दस्तावेजों की जांच में एक ही नंबर की गाड़ी दो अलग-अलग मालिकों के नाम पर होना सामने आया। इसके बाद उन्होंने बैहर थाने में गुरुवार लगभग दोपहर 2 बजे शिकायत दर्ज कर न्याय