मनेर: जमीरगंज, बाजारपर के पास डीजे दुकान से अज्ञात चोरों ने किया 15 लाख रुपए के डीजे बाजा चोरी
Maner, Patna | Apr 13, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जमीरगंज बाजारपर के पास डीजे दुकान से अज्ञात चोरों ने 15 लाख रुपए के डीजे बाजा चोरी कर ले गए। इसके बारे में पीड़ित ने थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जमीरगंज, बाजारपर के रहने वाले विष्णु कुमार का डीजे बाजा का दुकान है। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।