मनेर: सराय मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी करते हुए किया अंग्रेजी शराब बरामद
Maner, Patna | Apr 12, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के सराय मोहल्ला में पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। शराब को बरामद कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। उक्त मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि करीब 7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।