कैराना: कैराना में घर में जादू-टोने की सामग्री फेंकने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर बच्चे ने खोला राज
Kairana, Shamli | Aug 13, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी मुदस्सिर ने कोतवाली में तहरीर दी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मुदस्सिर ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके मकान में जादू-टोने से संबंधित सामग्री मिल रही थी। इससे परिवार में दहशत का माहौल था। घटना का पता लगाने के लिए उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। आरोप है कि पांच अगस्त की शाम करीब सवा चार बजे सामग्री फेंकी गई।