कांके: पिठोरिया और कांके थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2025 पिठोरिया थाना और कांके थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।