कांके: चैंबर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे रक्तदाता
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2025 चैंबर भवन में रविवार दोपहर करीब 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काफी संख्या में रक्तदाता पहुंचें। इस मौके पर रक्त दाताओं ने कहा कि रक्तदान करना एक बहुत ही पुण्य काम है, इसमें समाज के युवाओं को अवश्य योगदान देना चाहिए। बता दें कि झारखण्ड अपनी स्थापना का रजत वर्ष मना रहा है। इसको लेकर राज्य भर मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है