कांके: हरमू में वीर कुंवर सिंह विचार मंच द्वारा नेत्र जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2025 हरमू में रविवार दोपहर करीब 12 बजे वीर कुंवर सिंह विचार मंच के द्वारा नेत्र जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और अपने आंख की जांच के साथ अपने स्वास्थ्य की भी जांच कराई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क चश्मा और दवाई दी गई।