कांके: रांची के मेन रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में झारखंड प्रदेश ईंट निर्माता संघ की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2025 रांची के मेन रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड प्रदेश ईंट निर्माता संघ की बैठक हुई। इस दौरान ईंट उद्योग की समस्याओं, पर्यावरण विषमताओं, जीएसटी, कोयला आपूर्ति, लेबर संबंधी समस्या और सरकारी प्रावधानों सहित अन्य समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।