दारू: दारू प्रखंड: अकेले हाथी से पेटो, कवालू और आसपास के गांवों में दहशत, ग्रामीणों की उड़ी रातों की नींद
दारू प्रखंड में अकेले हाथी की मौजूदगी से पेटो, कवालू और आसपास के गांव में दहशत, ग्रामीणों की रातों की उड़ी नींद। दारू प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए इन दिनों न दिन में चैन है और न रात में सुकून। झुंड से बिछड़े एक इकलौते जंगली हाथी ने इलाके में इस कदर दस्तक दी है कि लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।