देहरादून: पेयजल और जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव बचाओ आंदोलन कर रहे लोगों ने देहरादून में की प्रेस वार्ता
पेयजल और जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव बचाओ आंदोलन कर रहे लोग पदयात्रा निकालते हुए देहरादून पहुंचे.जहां उन्होंने उत्तरकाशी डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान उन्होंने सरकार से डीएम को निलंबित करने और जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच बिठाकर कार्रवाई करने की मांग की.