एत्मादपुर: झरना नाले के समीप से सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूट करने की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 20, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी झरना नाले के पास से गुरूवार को ऑटो में बैठाकर सवारियों से लूट करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक लूट का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रवि पुत्र राम खिलौना निवासी जगजीवन नगर थाना ट्रांस यमुना बताया।