एत्मादपुर: कालिंद्री बिहार में स्थित मकान के ऊपर बने शिव मंदिर पर किसी शरारती तत्व ने शिवलिंग के ऊपर डाला खून, गर्माया महौला
Etmadpur, Agra | Jun 19, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंद्री बिहार स्थित घर के ऊपर बने मंदिर में खून की बूंदे मिलने से माहौल गर्माया गया है। घर के सदस्य जब पूजा करने गए तो उन्होंने शिवलिंग पर कुछ खून जैसा पड़ा देखा। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि शिवलिंग पर जानबूझकर खून फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।