एत्मादपुर: खंदौली एत्मादपुर रोड़ पर ऑटो ने बाइक सवार में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक का एक हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग
Etmadpur, Agra | Jun 19, 2024 कस्बा खंदौली स्थित खंदौली-एत्मादपुर रोड़ पर एक बाइक सवार को टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार वास जोखी निवासी टिंकू नामक युवक आगरा से खराद का काम का घर वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार को खंदौली-एत्मादपुर रोड़ पर टेंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक का हाथ शरीर से अलग होकर दूर जाकर गिरा। पुलिस ने घायल युवक को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है।