एत्मादपुर: गांव धौर्रा स्थित रेलवे लाइन के समीप जंगल में मिला एक व्यक्ति शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Etmadpur, Agra | Jun 18, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा स्थित रेलवे लाइन के किनारे 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त बाबू पुत्र गोपीचंद निवासी गांव धौर्रा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक एक होटल में काम करता था और शराब पीने का आदी था। अनुमान है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई।