एत्मादपुर: पीलीखार में संदिग्ध परिस्थितयों में शादी शुदा महिला की मौत, परिजनों ने सुसरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
Etmadpur, Agra | Jun 19, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पीलीखार में एक मैकेनिक पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने सुसरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटावा निवासी मृतका के पिता फैजान खान ने बताया कि 2 साल पहले बेटी फरजान की शादी पीलीखार निवासी आसिफ से की थी।