पीरो: सोशल मीडिया पर 'गैंग' बनकर हथियार दिखाना पड़ा महंगा, पीरो के 'अक्की ब्रांड' के सदस्यों ने मानी गलती
Piro, Bhojpur | Apr 19, 2026 सोशल मीडिया पर खुद को ‘ब्रांड’ या ‘गैंग’ बताकर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसको लेकर हाल ही में भोजपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की लगातार दबिश और गहन जांच के बाद पीरो क्षेत्र के चर्चित ‘अक्की ब्रांड के संचालक एवं सदस्य खुद साइबर थाना पहुंच गए।