देवबंद: में हिस्ट्रीशीटर से परेशान पीड़ित ने लगाया ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर, पांच लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने का आरोप
देवबंद के मौहल्ला पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले से पलायन करने की बात कहते हुए अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है, का पोस्टर लगा दिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोग पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।