चान्दन: घघरीजोर गांव में टेंट व्यवसायी ने 4 युवकों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया, कटोरिया थाने में दी शिकायत
Chanan, Banka | May 16, 2026 घघरीजोर गांव के टेंट व्यवसायी राजेश कुमार यादव ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे कटोरिया थाना में चार युवकों के विरूद्ध आवेदन देकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है। बताया है कि शुक्रवार की रात को केंदुआटांड़ गांव से टेंट का सामान घर ले जा रहा था। इस दौरान बीचकौड़ी मोड़ पर घटना हुआ।