समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-830,
दिनांक 25/06/ 2026,
===================
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या 1, प्रभात कॉलोनी, पूर्णिया के प्रांगण में गुरुवार को करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। करियर काउंसलिंग में जिला नियोजन कार्यालय के पदाधिकारी, DRCC पूर्णिया के मैनेजर, महाप्रबंधक उद्योग एवं पूर्णिया यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर द्वारा शिरकत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कल्याण पदाधिकारी,पूर्णिया द्वारा किया गया। करियर काउंसलिंग के दौरान छात्रों को उच्च शिक्षा,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,व्यावसायिक शिक्षा,
उद्यमिता के अवसर,छात्रवृत्ति,
सॉफ्ट स्किल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Purnia, Bihar | Jun 25, 2026