बक्सर: सुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में पूछताछ, पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने सेंट्रल जेल से कैदी को रिमांड पर लिया
Buxar, Buxar | May 22, 2026 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल की पुलिस ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद यूपी के रहने वाले अपराधी संजय राय को रिमांड पर लिया है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ लेकर कोलकाता चली गई। सेंट्रल जेल में बंद संजय यूपी के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना के मतसा गांव का रहने वाला है।