गोरखपुर: चेन स्नेचिंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने दो शातिर बदमाशों को सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैडलेगंज के आसपास हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी,जबकि पुलिस टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया।पुलिस ने दोनों घायल बदमाश और घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।