सावन के तीसरे सोमवार पर आज तड़के से ही ऐतिहासिक पटना देवकली शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज रहा है, जहां दूर-दूर से आए शिवभक्त और कांवड़िये अनुशासित लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर रहे हैं। #