कोंडागांव: इमली तोड़ने 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हसलनार का ग्रामीण गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया दाखिल
हसलनार में शासन की योजना अनुसार इमली से लाभ उठाने के लिए ग्रामीण जुगदेव कश्यप उम्र 63 वर्ष आज शाम इमली तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पैर फिसलने से वह 20 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में बुजुर्ग का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।