कोंडागांव: मतदाता जागरूकता के लिए कोंडागांव जिले में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम, कलेक्टर ने ली तैयारीयों की समीक्षा बैठक
जिला कार्यलय में 15 मार्च को आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कांसर्ट, प्रतियोगिता आदि कराया जाएगा।