कैराना: मंडावर गांव में जानलेवा हमला व छेड़छाड़ करने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 गांव मंडावर निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि गांव में प्रधान पद के उपचुनाव हुए थे। आठ अगस्त को चुनाव में हारने वाले पक्ष के लोग परिणाम घोषित होते ही कमेंटबाजी करने लगे थे। इसके बाद उसके भाई पर जानलेवा हमला किया और उसके खुद के साथ छेड़छाड़ की गई।