कैराना: मोहल्ला बेगमपुरा में कुएं पर कब्जे को लेकर लोगों ने किया हंगामा, नगरपालिका की टीम ने रुकवाया निर्माण कार्य
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 नगर के मोहल्ला बेगमपुरा में नगरपालिका से कुछ ही दूरी पर प्राचीन कुएं को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि दशकों से यहां कुआं है, जिस पर कब्जा किया गया है तथा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। ऐसी स्थिति में कुएं का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वहीं, नगरपालिका के ईओ ने मौके पर टीम भेजी। जहां टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।