लातेहार: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन गंभीर, लंबित लाभ जल्द देने का दिया आश्वासन
लातेहार: झारखंड पुलिस के “सेवा ही लक्ष्य” सिद्धांत के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लातेहार के कॉन्फ्रेंस हॉल में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने की।