बांसगांव: धोबहा घाट जाते समय अज्ञात पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल, बासगांव से निजी अस्पताल रेफर
बांसगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से धोबहा घाट जा रहे थे। वार्ड संख्या-2 निवासी दीनानाथ गुप्ता और उनके पुत्र शेषनाथ गुप्ता जैसे ही धोबहा घाट के पास पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।