जलालपुर: चोरी की बाइक लेकर भाग रहे किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो साथी फरार
Jalalpur, Saran | Sep 28, 2026 कोपा थाना क्षेत्र के समहौता चतरा मुख्य मार्ग पर शनि देव मंदिर के समीप सोमवार को करीब साढे तीन बजे ग्रामीणों ने चोरी की बाइक लेकर भाग रहे एक किशोर को खड़े कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे कोपा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस पूछताछ कर उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।