भितरवार: जनकल्याणकारी शिविर में लगा टेंट उड़ा, बड़ा हादसा टला
भितरवार नगर परिषद कार्यालय में तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तेज आंधी से नगर परिषद कार्यालय परिषद में लगे टेंट उड़ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि टेंट उड़कर कार्यालय के सामने बने पावर हाउस पर नहीं गिरे नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। आंधी के समय टेंट कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।एकदम से आई आंधी से कर्मचारी भी बाल बाल बचे।