लाडपुरा: 17 दिन पहले रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लापता हुए वन रक्षक का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने पोस्टर किया जारी
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 17 मई को लापता हुए वन रक्षक विजेंद्र कुमार का 17 दिन बाद भी सुराग नही लगा है। वही आज पुलिस ने उसकी गुमशुदगी के पोस्टर जारी कर दिए है।वही परिजन उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर जा रहे है। भीमगंजमंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि वन रक्षक विजेंद्र कुमार झालावाड़ जिले की गागरोण रेंज में कार्यरत है। उसकी तलाश की जा रही है।